खबर

‘आज वर्क फ्रॉम होम करें’: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी | Work from home advisory Gurugram amid heavy rain


गुरुग्राम में हो रही भारी बारिश को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम  (WFH) की एडवाइजरी जारी की गई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ये एडवाइजरी जारी की गई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और डीसी उत्तम सिंह ने जारी एडवाइजरी में 8 अगस्त को भी वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. दरअसल 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिले में 60 एमएम बारिश दर्ज की गई है. जिससे कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका है. ऐसे में कॉरपोरेट ऑफिस और निजी संस्थानों को कर्मचारियों को 8 अगस्त को भी घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बारिश का रेड अलर्ट

गुरुग्राम, झज्जर, जींद, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत के लिए रेड वॉर्निंग जारी की गई है. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली, तूफान और जोरदार बारिश  होने की बहुत ज्यादा संभावना है. दिल्ली के लिए भी अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश का अलर्ट है.  गाजियाबाद और नोएडा में भी अगले 24 घंटे भारी बारिश होने की संभावना है.

हेल्पलाइन भी जारी

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है,  जल निकासी, मरम्मत और बहाली कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए निर्णय लिया गया है. नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील है. साथ ही जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. जो कि इस प्रकार है

GMDA: 1800-180-1817 / 0124-2050808
NHAI: 1033 / 9311920617
MCG: 9821395354
DRO: 9289790948

जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. इससे पहले 7 अगस्त के लिए भी वर्क फ्रॉम होम  (WFH) की एडवाइजरी जारी की थी. 

ये भी पढ़ें- PM मोदी आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्घाटन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button