खबर

UGC NET 2026 रिजल्ट में हो रही देरी पर बवाल, अब असम में NTA के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी | UGC NET 2026 result delay Assam political party threatens protest against NTA



UGC-NET June 2026 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट में देरी होने पर असम की राजनीतिक पार्टी रायजोर दल और उसकी युवा शाखा जातीय युवा वाहिनी ने गुस्सा जाहिर किया है और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है.  गुवाहाटी प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रायजोर दल के प्रवक्ता मार्तंड दिहिंगिया ने कहा कि देश भर के उम्मीदवार फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा का इंतजार एक महीने से कर रहे हैं. इस संबंध में एनटीए से अभी तक कुछ नहीं बताया है. रिजल्ट में देरी से उम्मीदवारों में चिंता बढ़ गई है. इनमें से कई उम्मीदवार UGC-NET के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे PhD में एडमिशन, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन कर सकें. इन सबके लिए परीक्षा पास करना जरूरी है.

साफ समय-सीमा बताएं

दिहिंगिया ने पूछा कि परीक्षा हुए कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी क्यों नहीं दी गई है. उन्होंने NTA से अपील की कि वे देरी की वजह बताएं और प्रोविजनल आंसर की और फाइनल नतीजे जारी करने के लिए एक साफ समय-सीमा बताएं.

इन संगठनों का कहना है कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, NTA के बजाय किसी बाहरी एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच में देरी के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए और भविष्य की परीक्षाओं में ऐसी समस्याओं को रोकने के उपाय सुझाए जाने चाहिए.

विरोध प्रदर्शन करेंगे

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में हाल ही में हुए बदलावों पर पूछे गए सवालों के जवाब में दिहिंगिया ने कहा कि सिर्फ नेतृत्व बदलने से छात्रों की चिंताएं दूर नहीं होंगी, जब तक कि परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान न किया जाए. संगठनों ने कहा कि अगर NTA इस मामले पर चुप रहता है, तो वे जल्द ही लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे. मामले के जल्द समाधान हो. 

ये भी पढ़ें- UGC NET 2026: परीक्षा को बीता डेढ़ महीना, NTA ने अब तक नहीं जारी की आंसर की, छात्रों का फूटा गुस्सा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button