खबर

53 साल पुरानी फिल्म, जिसमें आरडी बर्मन ने कंपोज किए एक से बढ़कर एक हिट गाने, चीन से लेकर रूस में हिट, आज हैं एवरग्रीन | Rd burman 53 year old film yadoon ki baarat songs became memorable evergreen album



नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के म्यूजिक को एवरग्रीन बनाने और इसमें पॉप म्यूजिक के बराबर ला खड़ा करने में आरडी बर्मन का नाम सबसे आगे आता है. उनके जैसे म्यूजिशियन को हिंदी सिनेमा और फिल्मी गाने कभी भुला नहीं सकेंगे. जिनके म्यूजिक में पुराने संगीत की मधुरता है तो पॉप म्यूजिक की मस्ती भी शामिल है. शायद इसलिए उनकी फिल्मों के गाने आज भी एवरग्रीन हैं. जिसमें सबसे खास है मूवी यादों की बारात. जिसके गाने पुरानी पीढ़ी के साथ साथ जैन जी को भी अट्रेक्ट करते हैं. इस फिल्म के गानों का जादू विदेशियों तक के सिर चढ़ कर बोला था.  

‘चुरा लिया’ से शुरू हुआ संगीत का जादू

यादों की बारात का म्यूजिक आरडी बर्मन के करियर के सबसे शानदार कामों में गिना जाता है. ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’, ‘आपके कमरे में कोई रहता है’, ‘ओ मेरी सोनी मेरी तमन्ना’ और फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘यादों की बारात’ आज भी एवरग्रीन गानों की लिस्ट में शामिल हैं. इन सबमें सबसे खास रहा चुरा लिया है तुमने का इंट्रो.

गाने की शुरुआत में सुनाई देने वाली ग्लास ट्यून ने इसे एक अलग पहचान दी. ये सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट नहीं था. बल्कि आरडी बर्मन के सबसे यादगार सिग्नेचर पीसेज में शामिल हो गया. दिलचस्प बात ये है कि इस धुन की झलक आरडी बर्मन के बाद के कामों में भी सुनाई देती है. साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘जादू टोना’ के गाने ‘ये गांव प्यारा प्यारा’ के साउंडट्रैक वर्जन में करीब 33वें सेकेंड पर यही ट्यून सुनाई देती है. इसके बाद 1978 में आई ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के गाने ‘वफा जो न की तो जफा’ के साउंडट्रैक में भी वही धुन सुनाई देती है

ये भी पढ़ें- 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक में सलमान खान की एक ही फिल्म के 9 गाने, 35 साल से बाला सुब्रमण्यम की आवाज का जादू कायम

रोमानिया और चीन तक छाया म्यूजिक

यादों की बारात की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. फिल्म और इसके गाने चीन, रोमानिया समेत कई देशों में बेहद पसंद किए गए. कहा जाता है कि आज भी रोमानिया में ऐसे लोग मिल जाएंगे जो इस फिल्म के गाने गुनगुनाने लगते हैं. उस दौर में किसी भारतीय फिल्म का विदेशों में इस तरह पसंद किया जाना अपने आप में बड़ी बात मानी जाती थी.

फिल्म ने कई कलाकारों के करियर को भी नई दिशा दी. नीतू सिंह ने लेकर हम दीवाना दिल में अपनी मौजूदगी से खूब ध्यान खींचा. वहीं विजय अरोड़ा को चुरा लिया है तुमने ने नई पहचान दिलाई और तारीक हुसैन ने फिल्म में बैंड लीडर और रॉकस्टार की छवि से दर्शकों का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें- इंडिया की नंबर वन सीरीज, 4 सीजन में 32 एपिसोड ने भारतीयों को खूंब हंसाया, 6 सालों से OTT पर कब्जा  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button