खबर

रामानंद सागर की रामायण को वो गाना जिसे सुनते ही हाथ जोड़ लेते थे लोग, लेने लगते थे प्रभु श्रीराम का नाम | Ramanand Sagar Ramayan Song Sita Ram Charit Ati Pawan Was Very Populer People Heard It fold their hands the name of Lord Shri Ram



रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. फिल्म के विजुअल्स और एक्टर्स की तारीफ के साथ-साथ एक और चीज लोगों का ध्यान खींच रही है. कई यूजर्स ट्रेलर के बैकग्राउंड में रामानंद सागर की 1987 वाली ‘रामायण’ का अमर भजन ‘सीता राम चरित अति पावन’ जोड़कर वीडियो शेयर कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि नई तकनीक और बड़े बजट की फिल्में अपनी जगह हैं, लेकिन रामानंद सागर की ‘रामायण’ का संगीत और उसके भजन आज भी दिलों पर राज करते हैं.

ये भी पढ़ें: अमीर की हो या गरीब, 49 साल से हर बारात में बजता आया है मोहम्मद रफी का ये गाना, सुनते ही हर दोस्त करने लगता है जमकर डांस

रवीन्द्र जैन ने लिखा और गाया अमर भजन

‘सीता राम चरित अति पावन’ रामानंद सागर की ‘रामायण’ का शुरुआती भजन है. इस गीत को मशहूर संगीतकार, गीतकार और गायक रवीन्द्र जैन ने लिखा भी और अपनी मधुर आवाज भी दी. यही वजह है कि ये भजन सिर्फ एक टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ गया. रवीन्द्र जैन जन्म से ही देख नहीं सकते थे, लेकिन उनकी ये कमजोरी कभी उनके टैलेंट के आड़े नहीं आई. उन्होंने हिंदी सिनेमा और भक्ति संगीत को कई ऐसे गीत दिए, जो आज भी उतने ही पॉपुलर हैं. उनके संगीत की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि उसमें सरल शब्दों के साथ गहरी आध्यात्मिक भावना होती थी. साल 2015 में कला और संगीत के क्षेत्र में उनके इस कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा था.

क्या है ‘सीता राम चरित अति पावन’ का अर्थ?

इस भजन के बोल भगवान श्रीराम और माता सीता के पवित्र जीवन, उनके आदर्शों और उनके दिव्य चरित्र का गुणगान करते हैं. ‘सीता राम चरित अति पावन’ का सीधा अर्थ है कि श्रीराम और माता सीता का जीवन इतना पवित्र और महान है कि उसका स्मरण मात्र मन को शुद्ध कर देता है. ये भजन श्रद्धा, भक्ति और मर्यादा का संदेश देता है. इसलिए दशकों बाद भी इसकी पॉपुलेरिटी कम नहीं हुई है. यही कारण है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आते ही लोगों ने इस भजन को उसके साथ जोड़ना शुरू कर दिया.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button