खबर

8 हजार के लिए किया था हंगामा, डायरेक्टर के हाथ पर काटा, आखिर घर के बाहर क्यों लिखा था- ‘किशोर कुमार से सावधान’? | when kishore kumar created chaos for rs 800 bit directors hand why singer put sign board of beware of kishore kumar outside home



हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार को अक्सर सनकी कहा जाता था, लेकिन उनके करीब रहने वाले लोग बताते हैं कि उनकी कई अजीब लगने वाली हरकतों के पीछे एक ठोस वजह होती थी. खासकर जब बात मेहनत की कमाई की हो, तो वह किसी तरह का समझौता नहीं करते थे. यही वजह थी कि उन्होंने एक निर्माता से अपने 8 हजार रुपये वसूलने के लिए अनोखा तरीका अपनाया, जबकि एक मशहूर निर्देशक के साथ हुई घटना आज भी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित किस्सों में गिनी जाती है.

8 हजार रुपये के लिए रोज पहुंच जाते थे निर्माता के घर

बताया जाता है कि फिल्म ‘मेम साहब’ के लिए निर्माता-निर्देशक आर. सी. तलवार पर किशोर कुमार के 8 हजार रुपये बकाया थे. कई बार याद दिलाने के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ, तो उन्होंने अलग ही रास्ता अपनाया. हर सुबह वह आर. सी. तलवार के घर पहुंच जाते और ऊंची आवाज में कहते, “हे..तलवार, दे दे मेरे आठ हजार” यह सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक उनका पूरा भुगतान नहीं हो गया. फिल्म इंडस्ट्री में यह किस्सा आज भी मशहूर है.

घर के बाहर क्यों लिखा था ‘Beware Of Kishore Kumar’?

किशोर कुमार अपने अजीबोगरीब अंदाज के लिए मशहूर थे. उनके घर के बाहर एक बोर्ड टंगा रहता था, जिस पर लिखा था, ‘Beware Of Kishore’ यानी ‘किशोर से सावधान’. यह उनके अनोखे स्वभाव की पहचान बन चुका था. इसी बोर्ड से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा मशहूर निर्माता-निर्देशक एच. एस. रवैल के साथ हुआ. रवैल जब उनका बकाया भुगतान करने पहुंचे, तो किशोर कुमार ने पैसे ले लिए. लेकिन जैसे ही रवैल ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, किशोर कुमार ने उनके हाथ पर मजाक में हल्का-सा काट लिया. हैरान रवैल ने पूछा, “ये क्या कर रहे हैं?” इस पर किशोर कुमार ने बड़े आराम से जवाब दिया, “क्या आपने बाहर लगा बोर्ड नहीं देखा?”.

ऐसा क्यों करते थे किशोर कुमार?

फिल्म इंडस्ट्री में किशोर कुमार की एक बात बेहद मशहूर थी- “No Money, No Work.” वह समय पर मेहनताना मिलने को लेकर बेहद सख्त थे. अगर किसी निर्माता पर उनका भुगतान बकाया होता, तो वह अपने ही अनोखे और मजााकिया अंदाज में नाराजगी जताते थे. हालांकि, जिन लोगों से उनके अच्छे संबंध थे, उनके लिए वे कई बार बिना फीस लिए भी गाना गा देते थे. यही वजह है कि उनकी इन हरकतों को लोग सनक नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की कमाई के प्रति उनके बेबाक रवैये के रूप में भी याद करते हैं.

यह भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में भरता था इनकम टैक्स, 90s का सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट, 38 की उम्र में दिखने लगा ऐसा

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button