खबर

अमेरिका, ईरान और ओमान में आज होगी होर्मुज पर नई डील! ये हैं शर्ते | US Iran Oman interim agreement to reopen the Strait of Hormuz New Deal announcement War news Updates



अमेरिका और ईरान की जंग के बीच महंगे तेल की मार झेल रहे दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है. अमेरिका, ईरान और ओमान तेल व्यापार के लिए अहम होर्मुज को फिर से खोलने के लिए एक अंतरिम समझौते के करीब पहुंच गए हैं. अमेरिका बुधवार, 5 अगस्त को इस डील की घोषणा करने की योजना बना रहा है. यह रिपोर्ट अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस ने दो क्षेत्रीय सूत्रों और एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से छापी है. नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया हैंडल पर होगी क्योंकि ट्रंप हर छोटी-बड़ी घोषणा वहीं करते हैं.

अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो यह बहुत अहम बात होगी. कई हफ्तों से बातचीत के दौर से गुजर रहे इस समझौते का मकसद अमेरिका और ईरान के बीच  सीजफायर को फिर से शुरू करना और परमाणु समझौते पर बातचीत को दोबारा शुरू करना है. होर्मुज को फिर से खोलना बातचीत के मेज पर लौटने की दिशा में पहला कदम साबित हो सकता है. 

डील में क्या हो सकता है?

एक्सियोस की इस रिपोर्ट के अनुसार दो क्षेत्रीय सूत्रों ने बताया है कि जिस समझौते पर बातचीत चल रही है, उसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान और ईरान के बीच 60 दिनों की अस्थायी व्यवस्था की जाएगी, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है. संभावित डील के अनुसार होर्मुज से खाड़ी की ओर जाने वाले सभी जहाजों का आना-जाना ईरानी जलक्षेत्र से होकर उत्तरी लेन से होगा.

इस जलडमरूमध्य से अरब सागर की ओर जाने वाले सभी जहाजों का आवागमन ईरान के साथ तालमेल बिठाकर ओमानी जलक्षेत्र से होकर दक्षिणी लेन से होगा.

इस 60 दिनों की अवधि के दौरान कोई टोल या शुल्क नहीं लिया जाएगा. दोनों देश 30 दिनों के भीतर होर्मुज की बीच वाली लेन (मीडियन लेन) से नौसैनिक बारूदी सुरंगों (नेवल माइन्स) को हटाने का काम करेंगे. बीच वाली लेन साफ ​​हो जाने के बाद उसका इस्तेमाल आने-जाने वाले जहाजों के लिए किया जाएगा. लेकिन जहाज ओमान और ईरान के बीच बातचीत से तय होने वाली स्थायी व्यवस्था की शर्तों के तहत ही आ जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के गोल्फ कोर्स कार्यक्रम से पहले संदिग्ध गिरफ्तार; कार में पिस्तौल, घर में हथियारों का जखीरा मिला




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button