खबर

दूरदर्शन की महाभारत के अश्वत्थामा का निधन, कैंसर से जंग लड़ रहे थे प्रदीप रावत | Actor Pradeep Rawat passes away he shot to fame playing the villain in Ghajini


लगान और गजनी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे. 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है. प्रदीप रावत बॉलीवुड ही नहीं साउथ की इस फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल से की थी. उन्होंने शो में अश्वत्थामा का रोल किया था. 

लगान में प्रदीप रावत के को-स्टार रहे यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये दुखद खबर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हमारा गजनी, लगान का देवा प्रदीप रावत अब नहीं रहा. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’

Pradeep Rawat Death

एनडीटीवी से बातचीत में एक्ट्रेस रोशनी अचरेजा ने प्रदीप रावत की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वे काफी समय से ब्लड कैंसर से जंग लड़ रहे थे. पहले उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था. बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था. जहां उनका निधन हो गया था.

प्रदीप रावत ने राज बब्बर की फिल्म ऐतबार से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने अग्नीपथ, पत्थर के फूल, संगदिल सनम, कोयला, सरफरोश और लगान जैसी फिल्मों में का किया. लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म गजनी से मिली थी. 

गजनी में प्रदीप रावत ने लीड विलेन का रोल किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. फिल्म गजनी साल 2008 में रिलीज हुई थी. 

हिंदी फिल्मों के अलावा प्रदीप रावत ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी एक्टिंग की थी. वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन के रोल में ही नजर आते थे. 

प्रदीप रावत ने लंबे समय तक टीवी में भी काम किया था. उन्होंने करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा की महाभारत से की थी. शो में उन्होंने अश्वत्थामा का रोल किया था. इसके अलावा प्रदीप रावत दूरदर्शन के शो तहकीकात, चंद्रकांता, युग और गुल सनोबर में भी दिखे थे. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button