खबर

नीचे नदी का तेज बहाव और ऊपर जान दांव पर लगाते छात्र, मध्य प्रदेश के विदिशा से आया खौफनाक वीडियो | vidisha-students-risk-life-crossing-betwa-river-to-reach-school-video-viral-administration-response












ग्रामीण बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वे मजबूरी में रोज नदी पार कर स्कूल जाते हैं.

Vidisha Viral Video : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम पलोह से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर बेतवा नदी पार कर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले पर प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई दी.आइए जानते हैं क्या है मामला…

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद प्रशासन ने पुष्टि की कि यह वीडियो विदिशा जिले के ग्राम पलोह का है. प्रशासन ने माना कि कुछ बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए नदी पार करते हैं. अधिकारियों का कहना है कि गांव से स्कूल जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी है, लेकिन उस रास्ते से स्कूल की दूरी लगभग 10 किलोमीटर हो जाती है.

एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि प्रभावित बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे वैकल्पिक मार्ग से स्कूल जा सकें. साथ ही नदी वाले रास्ते पर अस्थायी पुल बनाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में नए स्कूल के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि जब बच्चों के लिए सुरक्षित पहुंच मार्ग ही नहीं था, तो प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं थी?

ग्रामीण बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वे मजबूरी में रोज नदी पार कर स्कूल जाते हैं. अब सवाल यह है कि आखिर ऐसी गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या प्रशासन और शिक्षा विभाग को इस समस्या की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही मिली? हर बार किसी वीडियो के वायरल होने के बाद ही व्यवस्था जागती है, यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें- NEET PG 2025-26: क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल घटाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 12 सदस्यीय कमेटी बनाएगी रिपोर्ट




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button