खबर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेज, CM सम्राट ने किया रोड शो; बोले- कोई नहीं है टक्कर में | CM Samrat Chaudhary Confident Of BJP Win In Bankipur Assembly By Election



पटना:

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस सीट एड़ी चोटी की जोर लगा दी है. बीजेपी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जीत भाजपा की ही होगी.  सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर कमल को ही जिताएगी. इस सीट पर कोई टक्कर में नहीं है.

सीएम सम्राट के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी चुनाव प्रचार करने बांकीपुर पहुंचे थे. गौरतलब है कि बांकीपुर सीट नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद ही खाली हुई थी. उन्होंने कह कि बीजेपी और एनडीए के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से जुड़े हुए हैं. उनके मुताबिक कौन चुनाव मैदान में आता है और कौन जाता है, इससे भाजपा और एनडीए की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि उनका सीधा जुड़ाव जनता से है.

कौन-कौन है मैदान में?

बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनाव के मैदान में हैं. वहीं जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनावी मैदान में हैं. प्रशांत किशोर की चुनाव लड़ने की वजह से ये उपचुनाव चर्चा का विषय बन गया है.

इस सीट से तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है.  बीजेपी ने इससे पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था. वे नितिन नवीन के करीबी बताये जाते हैं. हालांकि निजी वजहों को हवाला देते हुए 10 जुलाई को अभिषेक ने नामांकन वापस ले लिया था.

पटना में बीजेपी का गढ़ रहा है बांकीपुर सीट 

ये सीट बीते तीन दशक से बीजेपी के पाले में रहा है. पटना जिले में कुल 14 विधानसभा हैं. इसमें बांकीपुर को अहम विधानसभा सीट माना जाता रहा है. इस विधानसभा के तहत राजेन्द्र नगर, मीठापुर,  गर्दनीबाग, सचिवालय, कदमकुआं, बोरिंग रोड, गांधी मैदान सहित कई अहम इलाके आते हैं.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में NDA ही जीतेगा, Gen-Z बीजेपी और PM मोदी के साथ… NDTV से बोले नितिन नवीन






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button