

अहिल्यानगर:
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कर्जत तालुका के जलालपुर गांव में कथित तौर पर NEET परीक्षा में कम नंबर आने से निराश होकर एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 17 वर्षीय अंकिता सांगले के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार, अंकिता को NEET परीक्षा में 166 अंक मिले थे. रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न आने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से वह काफी तनाव में थी. घटना कल शाम करीब 4:30 बजे की है। अंकिता को पढ़ाई के लिए घर में अलग कमरा दिया गया था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंकिता फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
NEET में आए थे 166 नंबर
परिजनों के अनुसार, अंकिता को NEET परीक्षा में 166 अंक मिले थे. रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न आने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में थी.
घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है. अंकिता को पढ़ाई के लिए घर में अलग कमरा दिया गया था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंकिता फंदे से लटकी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
सुसाइड नोट में लिखी भावुक बातें
पुलिस को मराठी में हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है. नोट में अंकिता ने अपने मम्मी-पापा और भाई के लिए गहरा प्यार जताया है. उसने लिखा कि NEET में असफल होकर वह माता-पिता की उम्मीदें पूरी नहीं कर पाई. साथ ही उसने आत्महत्या के लिए परिवार को पूरी तरह निर्दोष बताया और लिखा कि मेरी पढ़ाई के लिए आप लोगों ने सब कुछ त्याग दिया. नोट के आखिर में उसने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने और पूरे परिवार से खुश रहने की अपील की है.
आकस्मिक मौत का केस दर्ज
इस मामले में अंकिता के पिता अन्ना सांगले की शिकायत पर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |





